शान्तिपूर्ण व आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया होली का रंगीन त्यौहार

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

लहरपुर कस्बे में गुरुवार को बड़े ही जोश और हर्षोउल्लास के साथ रंगों का पावन पर्व यानी होली का त्योहार मनाया गया। इससे पहले बुधवार की शाम को होलिका दहन हुआ और इसके बाद गुरुवार को होली खेली गई। इस मौके पर बच्चे हों या बूढ़े सभी होली की मस्ती में शामिल होने से नहीं चूकते। इस दिन सभी लोग एक दूसरे को गले मिलकर होली की मुबारकबाद देते हैं और भिन्न भिन्न रंगों का टीका लगाकर अपनों से बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। आशीर्वाद लेने और देने के लिए एक-दूसरे के घर जाते हैं और गुझियां मिठाईयां खाते और खिलाते हैं और फिर रंगों में डूब जाते हैं। लोगों ने बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ इस रंगों भरे रंगीन पर्व को आपसी सौहार्दपूर्ण व भाईचारे के साथ सम्पन्न किया और खूब जमकर मौज मस्ती भी की, वहीं एक दूसरे को मुबारकबाद भी दी।

इस अवसर पर अब्दुल कादिर (यंग स्टार टेलर्स), सलीम अंसारी, पंकज यादव, अरुण सिंह आचार्य जी, ताहिर अंसारी, सलाहुदीन गौरी, लहरपुर एकता मंच के सचिव अरशद अंसारी, हाजी जावेद, हाजी सिराज, हसीन अंसारी, प्रेम किशोर जायसवाल, सतीश जायसवाल, सरोज कुमार जायसवाल, हरीश रस्तोगी उर्फ़ गोलू भैय्या, रियाज़ अहमद बब्लू, मो० ज़ुबैर विधान सभा प्रभारी लहरपुर समेत अन्य लोग एक दूसरे के घर पहुंचकर होली की मुबारकबाद पेश की साथ ही गले मिलकर होली की बधाई दी।



from New India Times https://ift.tt/2WhUp9Y