अशफाक कायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

हालांकि राजस्थान के लोकसभा उम्मीदवार बनने की चाहत में भागदोड़ करने वाले बडे नेताओं में रामेश्वर डूडी एक मात्र नेता ऐसे होंगे जिनको टिकट मिलने से वंचित होना पड़ रहा है। बाकी करीब करीब सभी नेताओं को उम्मीदवार बनाया जा रहा है। विधानसभा का चुनाव हार चुके रघूवीर मीणा को उदयपुर से तो मंत्री लालचंद कटारिया को जयपुर ग्रामीण व रघू शर्मा को अजमेर के अलावा महेश जौशी को जयपुर शहर एवं सीपी जौशी को भीलवाड़ा से चुनाव लड़ाने की सिफारिश राजस्थान स्क्रीनिंग कमेटी ने केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) से कर चुकी है।

कुल मिलाकर यह है कि राजस्थान कांग्रेस द्वारा तैयार पैनल पर केंद्रीय चुनाव समिति की आज की बैठक में विचार विमर्श होकर सभी उम्मीदवार तय कर लिये जायेगे। जिन उम्मीदवारों की पहली सूची बाईस मार्च को जारी करना माना जा रहा है। वेसे एकल नाम वाले अधिकांश उम्मीदवारों को इशारा होने के बाद से उन्होंने अपने ढंग से चुनाव प्रचार करना शूरु कर दिया है। इसके विपरीत इन चुनावों में पहली दफा देखा जा रहा है कि भाजपा की रीढ़ माने जाने वाले माली व गुजर मतदाताओं का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के साथ साथ हेलीकॉप्टर में घूमकर चुनाव प्रचार व सभाएं करने से उनका रुझान कांग्रेस की तरफ खींचा चला आ रहा है।
from New India Times https://ift.tt/2TdVj5i

Social Plugin