MORENA NEWS: एसआई सहित पुलिस टीम को बंधक बनाया | MP NEWS

मुरैना। चिन्नोनी थाना क्षेत्र के पर्वतपुरा गांव में फरार बदमाश रवि सिकरवार को पकड़ने गई पुलिस को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया, सब इंस्पेक्टर दीपक पलिया अपनी टीम के साथ बदमाश को पकड़ने के लिए दबिश देने गये थे।

मुरैना के चिन्नोनी थाना इलाके के एक गांव में ग्रामीणों ने सब इन्स्पेक्टर को उनकी टीम के साथ बंधक बना लिया है, बताया जा रहा है पुलिस रवि सिकरवार नाम के युवक को हथियार की खरीद फरोख्त करने की सूचना पर गांव पहुंची थी। जब पुलिस रवि सिकरवार के घर के बाहर पहुंची तो ग्रामीणों ने सब इंस्पेक्टर को उनकी पुलिस टीम सहित घेर लिया और जबरन घर में बंद कर दिया। यह घटना चिन्नोनी थाना इलाके के पर्वतपुरा गांव की है।

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने 4 घंटे तक पुलिस टीम को बंधक बनाकर रखा। चिंनोनी थाने में 8 नामजद सहित 24 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों को बंधक बनाने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप दर्ज हुआ है।


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2BhcNYh