नई दिल्ली। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (Pok) में भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राईक के बाद पाकिस्तान की सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर फायरिंग शुरू कर दी थी। इस फायरिंग में भारत के 10 जवान घायल हुए। 2 आम नागरिकों को गोलियां लगीं। जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान की 5 पोस्ट तबाह कर दीं। उनके कई सैनिकों को मार गिराया।
बालाकोट, चकोटी समेत 13 आतंकी ठिकानों पर हुई एयरस्ट्राईक के बाद पाकिस्तान की ओर से LoC पर सीजफायर का उल्लंघन मंगलवार पूरी रात और बुधवार सुबह भी किया गया। पाकिस्तान की ओर से मनजोत पुंछ, नौशेरा राजौरी, अखनूर और सियालकोट सेक्टरों में गोलीबारी और मोर्टार दागे गए। भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई के बाद डरे पाकिस्तान ने सियालकोट सेक्टर में टैंक का भी इस्तेमाल किया।
भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान को भारी नुकसान
पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी का भारत कड़ा जवाब दे रहा है। भारतीय सेना की ओर से की जा रही गोलीबारी में पाकिस्तान के 5 पोस्ट तबाह हो गए हैं। इसके अलावा कई पाकिस्तानी रेंजर्स घायल बताए जा रहे हैं। भारतीय सेना दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचाया है। पाकिस्तान की इस हरकत से 10 भारतीय जवान घायल हो गए और पुंछ सेक्टर में दो रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही दो आम लोगों के घायल होने की भी खबर है। गोलीबारी के कारण राजौरी में सरहद से सटे 5 किलोमीटर के इलाके में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। साथ ही 5वीं, 6वीं और 7वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2U7xWLW

Social Plugin