रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:
गुजरात के बड़ौदा के युवा दम्पत्ति पुखराज डांगा व चन्द्रकला डांगा अपने निजी वाहन क्रमांक जी जे 06 एच एल 0307 से इंदौर किसी कार्य के लिए जा रहे थे कि झाबुआ कालीदेवी के बीच गाडी का संतुलन बिगड़ जाने से गाडी पलटी खा गई और दोनों पति-पत्नी को सिर में गंभीर चोटें आईं वह गाड़ी में ही फस गए कि तभी उनके पीछे ही राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के युवा सदस्य अमित अरोड़ा आ रहे थे उन्होंने दम्पत्ति को वाहन से निकालते हुए अपनी गाड़ी से उन्हें निकट कालीदेवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। तमाम व्यस्तताओं के बावजूद समय की परवाह किये बगैर घायल दम्पत्ति को प्राथमिक उपचार के लिए की गई उनकी अनुकरणीय सेवा की लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
from New India Times http://bit.ly/2TtOnly

Social Plugin