नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:
शराब के नशे मे धुत शराबी पति 3 फरवरी के दोपहर लगभग 1 बजे कुछ रुपयों के लिए अपनी दिव्यांग पत्नी के सिर पर किसी लोहे से बनी वस्तु से कडा प्रहार कर दिया मौके से फ़रार हो गया। इस हमले में पीडि़ता गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे को तत्काल जलगांव के निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत बेहद नाजूक बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर के वाकी सडक से सटे कालोनी परिसर का निवासी अनिल चावदस सपकाले जो पेशे से मजदुर है अपनी दिव्यांग पत्नी मनीषा और दो बेटियों के साथ रहता है। शराब का आदी अनिल ने 3 फरवरी की दोपहर अपनी पत्नी मनीषा से कुछ पैसे मांगे जो उसने अनिल को देने से मना कर दिया, इसी बात से क्रोधित अनिल ने लोहे कि किसी चीज से मनीषा के सिर पर प्रहार कर दिया और खुन से लतपत मनीषा को वहीं छोडकर फरार हो गया। वारदात की जानकारी मिलने पर पडोसियों ने पुलिस को सुचीत किया। घायल मनीषा को उपजिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने पीड़िता को तत्काल जलगांव रेफ़र कर दिया। इस समय जलगांव के निजी अस्पताल के ICU में भर्ती मनीषा जीवन और मृत्यु के बीच झूल रही है। मामले में जामनेर पुलिस ने श्रीमती प्रभावती कोली की शिकायत पर आरोपी पती अनिल के खिलाफ़ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गयी है और इसके लिए सोशल मिडीया का सहारा लिया गया है। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक श्री प्रताप इंगले की अगुवाई में की जा रही है।
from New India Times http://bit.ly/2Bks0I4

Social Plugin