48MP कैमरे से लैस Redmi Note 7 स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक भारत में इस स्मार्टफोन की ऑफिशियल लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। अब 91mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन को भारत में 12 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है।
चार आसान से सवालों का जवाब देकर जीते Paytm कैश
91mobiles की रिपोर्ट में इवेंट के इनवाइट इमेज से इस बात की जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए नई दिल्ली में 12 फरवरी को एक इवेंट का आयोजन किया है। इस इनवाइट पर “Apna Time Ayega” टेक्स्ट लिखा हुआ है। यह इनवाइट रेडमी स्मार्टफोन लॉन्च की पुष्टि करता हैै। यह रेडमी ब्रांड का पहला स्मार्टफोन है जिसके बैक में 48मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6.3-inch HD+ display है, साथ ही इस स्मार्टफोन का एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। फोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 660 SoC के साथ 6जीबी रैम और 64जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन में सेल्फी के लिए 13मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके अलावा बैक में 48MP+5MP का कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। Redmi 7 में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक का फीचर्स है।
चार आसान से सवालों का जवाब देकर जीते Paytm कैश
इसे भी पढ़ें -
Xiaomi बनी दुनिया की चौथी बड़ी स्मार्टफोन कंपनी
Oppo के इस स्मार्टफोन की कीमत में हुई कटौती, जाने नई कीमत
Jio धमाका - MyJio ऐप में जुड़ा Jio Prime Friday सेक्शन, अब मिलेगा ज्यादा फायदा
रेलवे में 1 लाख 31 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती
from WIDGETS TODAY http://bit.ly/2WAMUvu
via
IFTTT
Social Plugin