BOI महिला मैनेजर की मौत, गुरूवार को हुआ था हादसा | BHOPAL NEWS

भोपाल। गुरुवार को सड़क हादसे में घायल महिला मैनेजर की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सुबह वे घर से बैंक के लिए निकली थीं। बायपास पर बाइक सवार ने उनकी गाड़ी की भिडंत हो गई थी। हादसे में हेलमेट टूटने से उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी। उन्हें राहगीरों ने निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। 
 
तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक मृतक स्वार्णिता राजपूत (31) पिता बीएस राजपूत निवासी महालक्ष्मी नगर है। चाचा के लड़के रितूराज ने बताया कि स्वार्णिता बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर के पद पर पदस्थ थी। वह दतोदा गांव स्थित ब्राच में मैनेजर थी। चाचा PHE विभाग में SDO थे, उनकी मौत हो चुकी है। स्वार्णिता का भाई पुष्पेंद्र मुंबई में निजी कंपनी में नौकरी करता है। मूलत: परिवार उज्जैन के इंद्रानगर का रहने वाला है। बहन चाची के साथ यहां रहती थी।

वह गुरुवार सुबह अपनी एक्टिवा से बैंक जा रही थी। सिल्वर स्प्रिंग कॉलोनी के पास डिवाइडर क्रॉस करके आ रहे बाइक सवार ने बहन की गाड़ी को साइड से टक्कर मार दी थी। इससे बहन गाड़ी सहित नीचे गिर गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसका हेलमेट टूट गया था। घायल हालत में उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टीआई नीरज मेढ़ा के मुताबिक घटना के बाद राहगीरों ने टक्कर मारने वाले बाइक चालक को पकड़ लिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2B6cMq3