सरकारी बैंकों के कुछ संगठन आठ और नौ जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेंगे। उन्होंने सरकार की कथित कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर प्रस्तावित हड़ताल के समर्थन में यह निर्णय लिया है।
400रु का फ्री Paytm कैश पाने के लिए यहाँ क्लिक करें.
आईडीबीआई बैंक ने कहा है कि ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन (एआईबीईए) और बैंक एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीईएफआई) ने हड़ताल के बारे में इंडियन बैंक एसोसिएशन को सूचित किया है।बैंक ऑफ बड़ौदा ने बंबई शेयर बाजार को अलग से सूचित किया है कि हड़ताल के कारण कुछ क्षेत्रों में बैंकों की शाखाओं एवं कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो सकता है। दस केंद्रीय श्रमिक संगठनों इंटक, ऐटक, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, एआईसीसीटीयू, यूटीयूसी, टीयूसीसी, एलपीएफ और सेवा ने भी आठ और नौ जनवरी को आम राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।
from WIDGETS TODAY http://bit.ly/2CSRDBc
via
IFTTT
Social Plugin