Airtel, Vodafone और Idea को लगा झटका


ट्राई ने एक नई रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में Airtel, Vodafone और Idea को एक बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट में टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया, भारतीय एयरटेल और टाटा टेलीसर्विस के ग्राहकों की संख्या में 10 करोड़ की कमी हुई है। इतना ही नहीं रिपोर्ट के अनुसार साल 2018 में वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के 90 लाख ग्राहक कम हुए।  400रु का फ्री Paytm कैश पाने के लिए यहाँ क्लिक करें.

ट्राई की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रिलायंस जियो और सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने मिलकर 10 करोड़ 80 लाख से ज्यादा मोबाइल यूजर्स को अपने सब्सक्राइबर बनाया है। रिपोर्ट के बाद शायद एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को अपने सब्सक्राइबर्स को बांधकर रखने के लिए कुछ जरूर सोचना पड़ेगा। नवंबर और दिसंबर महीने की रिपोर्ट में और यूजर्स की संख्या में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, अभी यह डाटा सिर्फ अक्टूबर 2018 तक का ही सामने आया है।



from WIDGETS TODAY http://bit.ly/2Tym3hy
via IFTTT