सम्भल, सम्भल जिले के गुन्नौर क्षेत्र में दो लड़कियों के शव एक पेड़ पर फांसी पर लटकते पाये गये। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गुन्नौर थाना क्षेत्र के धुमनादीपुर गांव की दो सगी बहनों कविता (18) और सीमा (19) के शव सुबह गांव से कुछ दूर एक पेड़ पर फांसी से लटकते पाये गये। पहली नजर में ऐसा लगता है कि लड़कियों ने खुदकुशी की है।
परिजनों ने बताया कि वे कल बाहर गए थे। शाम को लौटने पर लड़कियों की मां ने किसी बात पर उन्हें डांट दिया था। उसके बाद लड़कियां रात में ही गायब हो गयीं। बहरहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
from News85.in http://bit.ly/2TvKz2y
सम्भल, सम्भल जिले के गुन्नौर क्षेत्र में दो लड़कियों के शव एक पेड़ पर फांसी पर लटकते पाये गये। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है।
Social Plugin