DAMOH: एक किसान फांसी पर झूला, दूसरे ने जहर खा लिया | MP NEWS

kisan fansi
सुरेश नामदेव/पथरिया/ दमोह। एक ओर जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जन आशीर्वाद यात्रा निकालने में करोड़ों रुपए बहा रहे हैं वहीं दूसरी ओर प्रदेश का किसान आए दिन आत्महत्या की ओर अग्रसर हो रहा है। ताजा मामला है दमोह जिले के विधानसभा क्षेत्र पथरिया का जहां के ग्राम झागर निवासी क्रषक सुनील पटेल ने रविवार की दोपहर करीब तीन बजे सल्फास खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की जिन्हें आनन-फानन में गढ़ाकोटा के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया वहां से दमोह जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। 

बताया जाता है कि कृषक के पास करीब 2 से 3 एकड़ जमीन है और कृषक को चना बेचने के बाद भावांतर भुगतान योजना के तहत समय पर पैसा ना मिलने के कारण खाद बीज खरीदने में एवं साहूकारों के कर्ज को लेकर मानसिक रूप से तनाव था। सुनील के रिश्ते में चाचा बलराम पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि सुनील के ऊपर करीब एक लाख रुपये के लगभग कर्ज है जिसको लेकर उसे मानसिक तनाव बना रहता था और इसी कारण उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन समय पर इलाज मिल जाने के कारण उसकी जान बच गई।

एक किसान ने फांसी लगाकर दी जान
पथरिया जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपरिया छक्का के एक किसान कलु पटेल ने आज सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली कारण फिलहाल अज्ञात हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब 5:00 बजे कृषक कलु पटेल घर से खेत गया और वहां जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय घर पर उनकी पत्नी के अलावा कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। सभी लोग हिनौता गांव रथयात्रा देखने के लिए गए हुए थे। घटना की जानकारी लगते ही पथरिया जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल ने किसान के घर जाकर उसे सांत्वना दी। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2zJ4G8H