BHOPAL MP में भाजपा भड़की, पुतले जलाए, ट्रेफिक जाम किया | POLITICAL NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा नेताओं की हत्या और हमलों के खिलाफ भोपाल में भाजपा के नेताओं ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि आज जबलपुर में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला होने की खबर आई थी। इसके बाद यह प्रदर्शन किया गया। 

भाजपा नेता एवं विधायक रामेश्वर शर्मा, वीडी शर्मा, सांसद आलोक संजर एवं जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह समेत कई नेता मौके पर मौजूद थे। भाजपाईयों ने पुतला जलाने से पहले नारेबाजी की एवं यातायात भी बाधित किया। इससे पहले भाजपा ने डीजीपी को ज्ञापन सौंपकर कानून और व्यवस्था के खिलाफ नाराजगी जाहिर की थी। 

कुछ प्रमुख घटनाएं

इंदौर: कमोडिटी कारोबारी संदीप अग्रवाल उर्फ संदीप तेल की हत्या कर दी गई। संदीप भाजपा नेताओं को चंदा देता था। 

मंदसौर: नगरपालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की हत्या की गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में भाजपा नेता मनीष बैरागी को गिरफ्तार किया है परंतु एक्स सीएम शिवराज सिंह को पुलिस की कार्रवाई पर भरोसा नहीं। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की है। 

बड़वानी: भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की हत्या कर दी गई। उनकी सिर कुचली हुई लाश 20 जनवरी को एक खेत में मिली। 
गुना: किसान परमाल कुशवाहा की हत्या कर दी गई। दोपहर में वो पुलिस से मदद मांगने गया था, शाम को हत्या हो गई। भाजपा ने परमाल को भाजपा का सदस्य बताया है। 



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2FE7R3K