भोपाल। मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार के सीएम कमलनाथ से लेकर मंत्री तक लगभग सभी राजधानी में अनुपस्थित हैं। सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा में स्वागत कराने गए हैं तो मंत्रीगण विभाग मिलने के बाद नया साल मना रहे हैं। इस सबके बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सरकार का ध्यान किसानों की तरफ आकृष्ट करने की कोशिश की है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिगिवजय सिंह ने अपने बयान में लिखा है कि मप्र में कड़ाके की ठंड से पाला पड़ने से फ़सल को काफ़ी नुक्सान हुआ है। राज्य सरकार को तत्काल सर्वे करवा कर किसानों को राहत देनी चाहिये। कॉंग्रेस पार्टी विधायकों व मंत्री गणों को अपने क्षेत्रों में तत्काल जा कर फ़सल का जायज़ा लेना चाहिए।
बता दें कि पाला पड़ने के कारण किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। वो लगातार सोशल मीडिया पर अपने खेतों की फोटो डाल रहे हैं एवं तत्काल सर्वे की मांग कर रहे हैं परंतु अब तक सरकार की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया है। सर्वाधिक नुक्सान मालवा क्षेत्र के किसानों का हुआ है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2s0rzNZ

Social Plugin