INDORE: गिलहरी के आकार का बंदर देखा है कभी, नए साल में देखिए | MP NEWS

इंदौर। क्या आपने बंदर देखा है। क्या आपने गिलहरी के जितना छोटा सा बंदर देखा है। नहीं तो नए साल में आप इसे देख सकते हैं। बच्चों के लिए यह काफी अच्छा होगा। उन्हे रोमांचित कर देगा। इंदौर जू में गिलहरी के आकार के दो बंदर लाए गए हैं। 

व्हाइट टाइगर भी आने वाले हैं
इंदौर जू इन्हे कर्नाटक के किलीकुला जू से लाया है बदले में भालू के दो बच्चे भेजे गए। जू प्रबंधन तिरुअनंतपुरम जू से व्हाइट टाइगर का जोड़ा भी लाएगा। बदले में यहां से भेड़िये का जोड़ा भेजेगा। इसके अलावा दो अन्य जू भी व्हाइट टाइगर देने को तैयार हैं। देश के तीन-चार जू में भेड़िये की डिमांड ज्यादा है। जू प्रबंधन का कहना है व्हाइट टाइगर के लिए पिंजरा लगभग 60 फीसदी बन चुका है। इसके पूरा होते ही व्हाइट टाइगर लाने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

एक साथ कई प्रोजेक्ट पूरे होने को तैयार
जू में फिलहाल मुख्य गेट बनकर तैयार है। इसके साथ ही बंदरों के लिए टापू का बगीचा, स्नेक हाउस और कांच घर भी बनकर लगभग तैयार है। दो बड़े पिंजरे और बन रहे हैं। प्रभारी अधिकारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया व्हाइट टाइगर का जोड़ा जल्द लाया जाएगा। इसके लिए बातचीत हो चुकी है।


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2LGcwlN