इंदौर। पति को छोड़कर अपने बॉय फ्रेंड की लिव इन पार्टनर बनी श्वेता सिंह ने सुसाइड कर लिया। उसने अपने भाई को एसएमएस करके बताया कि शुभम और उसके परिवार वाले गलत काम कराते हैं। मना करते तो बेरहमी से मारते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच के बाद शेष कार्रवाई की जाएगी।
विजय नगर पुलिस के मुताबिक, बलवंत सिंह की पत्नी श्वेता सिंह पिछले 8 माह से ब्वॉयफ्रेंड शुभम के साथ स्कीम नंबर 78 में लिव इन रिलेशन में ही रह रही थी। सोमवार को भाई रितिक को मैसेज किया था। इसमें उसने लिखा कि मेरे मरने के जिम्मेदार शुभम और उसके परिजन हैं। मुझसे गलत काम कराते थे। मना करने पर मारते हैं।
भाई ने बताया-वो मेरी बहन को परेशान कर रहा था
मोहित ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह अपनी कोचिंग पर थे। इसी दौरान भाई रितिक का कॉल आया। उसने बताया कि दीदी घर पर फांसी पर लटकी हुई हैं। इस पर घर पहुंचे तो श्वेता फंदे पर लटकी हुई थी। उन्होंने दरवाजा तोड़ा और नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मोहित ने बताया कि शुभम उनकी बहन को परेशान कर रहा था। वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2CnJsfJ

Social Plugin