बांसडीह(बलिया)। बांसडीह कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने बुधवार की सुबह जितौरा गांव के पास से अवैध असलहे के साथ तीन युवको को चार पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. तीनों असलहे किसी अपराधी के पास लेकर जा रहे थे. पुलिस ने तीनो को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
कोतवाली परिसर में प्रेस से मुखातिब होते हुए सीओ बांसडीह अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाल बांसडीह गगनराज सिंह अपनी टीम के साथ जितौरा पुलिया के पास बुधवार की सुबह गस्त पर थे. इस दौरान ही दो बाईक से तीन लोग मुंह बांधकर सहतवार की ओर से आ रहे थे. पुलिस ने उन्हे रोकने का प्रयास किया तो वे दोनों बाइक लेकर भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर उन्हे पकड़ लिया. जांच की गयी तो उनके पास से चार नये पिस्टल व व छ: जिन्दा कारतूस व दो खाली मैगजीन बरामद हुआ. कोतवाल ने बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के शोभाछपरा गांव निवासी सुपन सिंह लगातार कई वर्षो से बिहार के मुंगेर से अवैध असलहा लाकर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रो में अपराधियो को बेचता था. एक पिस्टल लगभग पचास हजार रूपये में बेच देता था. सुपन सिंह का साढ़ू बिहार के आरा जनपद के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सिन्हा गांव निवासी लवकुश सिंह बिहार से असलहे लाकर सूपन सिंह को बेचने के लिए देता था. बैरिया थाना क्षेत्र के ही शिवनराय का टोला गांव निवासी अंकित सिंह उर्फ गोलू ग्राहको की तलाश कर उन्हे बेचने में सहयोग करता है. कोतवाल गगनराज सिंह ने बताया कि सूपन सिंह व्यापक रूप में असलहे बचने का कार्य कई साल से कर रहा है. बुधवार की सुबह वे चारो पिस्टल व कारतूस का दो लाख रूपये में सौदा कर तय जगह पर पंहुचाने जा रहे थे. पुलिस ने उनके पास से दो बाइक, चार मोबाईल फोन भी बरामद किया है.
The post अवैध चार पिस्टल व छ: कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार appeared first on बलिया LIVE.
from बलिया LIVE https://ift.tt/2EwSUPx
via IFTTT
Social Plugin