देवास। ग्राम पानोड़ जिला इंदौर की 24 वर्षीय युवती माया का शव रेलवे ट्रेक पर मिला है। उसकी शादी 6 माह पहले ही हुई थी। घटना की रात पति घर पर नहीं था। बेडरूम में वो अकेली थी। आधी रात के बाद उसने सुहागन का शृंगार किया और रेलवे ट्रेक पर पहुंच गई। उसने सुसाइड किया या फिर वो हादसे का शिकार हुई, उसने आधी रात को शृंगार क्यों किया। ऐसे तमाम रहस्यों से पर्दा उठना अभी बाकी है।
बताया जा रहा है कि सात माह पहले ग्राम पानोड़ जिला इंदौर की माया (24) का विवाह देवास के कमलाकुंज थाना सिविल लाईन के योगेंद्रसिंह से 21 जून 2018 को हुआ था, जिसकी मंगलवार को ट्रेन हादसे में मेंढकी रेलवेे पटरी पर मौत हो गई, जिसकी पुष्टि पति योगेंद्रसिंह ने की है। नवविवाहिता रात को अपने कमरे में अकेली सोई थी। पति उज्जैन अपने रिश्तेदार के घर किसी काम से गया हुआ था। मंगलवार सुबह माया के कमरे से 7 बजे तक कोई हल-चल नहीं हुई और कमरा खुला नजर आया तो योगेंद्र के बड़े भाई संजयसिंह ने आवाज दी।
कोई आवाज नहीं आने पर उसने अंदर झांका, लेकिन माया नजर नहीं आई। इस पर योगेंद्र को सूचना दी। माया का मोबाइल भी बंद आ रहा था, जो कमरे में ही रखा था। संजयसिंह सिविल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने गया। थोड़ी देर बाद पुलिस को पटरी पर किसी महिला का शव होने की सूचना मिली। पुलिस ने संजय और परिजन को बुलाकर शव दिखाया तो परिजन ने माया के रूप में शिनाख्त की। उसके हाथों में मेहंदी, गले में मंगलसूत्र, राजस्थानी वस्त्र पहन रखे थे।
मायके पक्ष से उनके परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे। माया के रिश्तेदार इंदरसिंह ने बताया माया चार बहनों में सबसे छोटी थी। पिता की मौत हो चुकी है, कोई भाई नहीं है। माया मानसिक रूप से कमजोर थी। योगेंद्रसिंह ने बताया शादी के बाद पता चला कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। उसका निरंतर उपचार करा रहा था। सोमवार को मैं घर पर नहीं था, तभी ये सूचना मिली। पुलिस ने बताया मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2UQx0fI

Social Plugin