हनीफ खान, ब्यूरो चीफ मिर्जापुर (यूपी), NIT:
मिर्ज़ापुर जिला के अदलहाट थाना क्षेत्र के पथरौरा गांव में पूर्व प्रधान व भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव के आवास पर सहकारी समिति द्वारा गरीब विधवाओं व बृद्धों को कम्बल वितरित किया गया। इस वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अदलहाट थाना के कोतवाल राजेश कुमार वर्मा व उपनिरिक्षक सच्चिदानंद राय रहे।
एक सादे समारोह में 60 महिलाओं को कम्बल वितरण करते हुये अपने सम्बोधन मे कहा कि ठंडी के दिन कम्बल वितरण कार्य करके जो ग़रीबों, असहायों की सेवा की जा रही है वह भगवान की सेवा है। हर सबल व्यक्ति को ग़रीबों की सेवा में आगे आना चाहिये। इस अवसर पर सहकारी समिति के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, लक्षण सिंह, शाकिर अली हाजी, बेचन चौरसिया, संजय पटेल, मास्टर आजम खान, वसीम खान, आबिद अली, रिंकू पटेल, जुल्फिकार अली आदि सम्मानित लोग उपस्थित थे।
from New India Times https://ift.tt/2PPN25Z

Social Plugin