नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को बधाई दी है। उन्होने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनने पर भूपेश बघेल और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले कमलनाथ को बधाई दी।
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं भूपेश बघेल जी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई देता हूं और उन्हें राज्य की जनता की सेवा के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’’
एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कमलनाथ को भी बधाई दी और लिखा, ‘‘आपके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।’’
from News85.in https://ift.tt/2S7fylB
Social Plugin