लखनऊ, मंत्रीजी केवल राजनीति मे ही नही, गुंडागर्दी मे भी किसी को अपने से ऊपर नही समझतें हैं। उन्होने इसका सबूत देते हुये गिनाये कुछ चर्चित नाम, कहा- ये सब हमे सैल्यूट मारतें हैं, हमसे बड़ा गुंडा कौन?
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमसे बड़ा गुंडा कौन? मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद जैसे लोग भी हमें सैल्यूट मारते हैं।’’ हमें नमस्कार करते हैं बड़े-बड़े गुंडे
रविवार को मैनपुरी में एक जनसभा के दौरान ओमप्रकाश राजभर ने कहा, ‘‘अभी आपको पता नहीं। नाम सुना होगा बृजेश सिंह का। नाम सुना होगा मुख्तार अंसारी का। नाम सुना होगा अभय सिंह का। नाम सुना होगा अतीक अहमद का। ऐसे लोग ओमप्रकाश राजभर के सामने आकर सैल्यूट मारते हैं। कहते हैं राजभर जी नमस्कार। उनसे बड़े गुंडे हम हैं।
इस दौरान राजभर ने पीएम मोदी पर भी टिप्पणी की। उन्होंने आगे कहा, ‘‘सपा, बसपा, भाजपा, कांग्रेस, प्रदेश में जितनी भी पार्टियां तोप हैं। हमारे सामने सब कट्टा बनी हुई हैं। सब परेशान हैं। हमारे सामने नतमस्तक हैं। जो भाजपा देश के तीन चौथाई हिस्से पर राज कर रही है। मैंने उस पार्टी में ही रहकर हिस्सेदारी को लेकर उसी पार्टी से बैर कर रखा है। इसके लिए मैं लड़ाई भी लड़ता हूं।’’
from News85.in https://ift.tt/2LlHy1Z
Social Plugin