नरेंद्र इंगले, जामनेर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:
हेल्पिंग वेलफ़ेयर सोसायटी डोम्बीवली (मुंबई) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय निबंध स्पर्धा में जामनेर के कुरुपेश बिर्हाडे को तीसरे पुरस्कार से सम्मानीत किया गया है। सोसायटी के चौथे वर्धापन दिवस के उपलक्ष्य में स्पर्धाओं का आयोजन किया गया था। निबंध स्पर्धा के नतीजों में तीसरे स्थान पर रहे रुपेश को टीवी स्टार श्रीमती अनुपमा खानवीलकर और संदीप कुलकर्नी के हाथों सम्मानीत किया गया।
from New India Times https://ift.tt/2A40ePD

Social Plugin