संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रभारी डीएम ने सुनी जन समस्याएं

गुणवत्तापरक हो शिकायतों का निस्तारण: प्रभारी डीएम

बांसडीह(बलिया)। तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने आम जनता की फरियाद सुनी. इस दौरान कुल 124 माामले आए, जिनमें कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया. भूमि विवाद, अवैध कब्जे, पेंशन, राशन आदि के माामले प्रमुख रूप से आए. सीडीओ ने शिकायतकर्ताओं को सुनने के बाद सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया की समस्याओं का निस्तारण गुणवतापूर्वक व समय से करें. सीडीओ ने पिछले समाधान दिवस की शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा भी की.

तहसील क्षेत्र के छितरौली गांव की ग्राम प्रधान किरन पाण्डेय ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर कुछ लोगों द्वारा कराये जा रहे निर्माण को रोकने व भूमि से बेदखल कराने की मांग की. सीडीओ ने एसडीएम को निर्माण करा रहे लोगों को बेदखल कर कठोर कारवाई करने को कहा. भोजपुर मठिया के प्रभुनाथ यादव, देल्लुआं के अर्जून राम, मानिकपुर के शशिकांत मिश्रा ने ग्राम समाज की भूमि के अवैध कब्जा को खाली कराने की मांग की. नगर पंचायत बांसडीह के 12 सभासदों ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर आवेदन दिया. हड़िहाकंला गांव के रामबली यादव, देवनारायन प्रसाद, व शम्भू यादव ने बिना घर में बिजली कनेक्शन लगे हैं, छह माह से बिजली का बिल आने की शिकायत की. कमलावती देवी ने जमीन पैमाइस करने के लिए लेखपाल द्वारा परेशान करने शिकायत की. चोगड़ा के जहरूल अहमद ने वृद्वा पेंशन को आवेदन दिया. भूमि विवाद के कई माामले आए, जिन्हें एसडीएम व तहसीलदार को मौके पर जाकर निस्तारण करने को कहा गया. पुलिस विभाग के मामलों की सुनवाई सीओ बांसडीह अशोक कुमार सिंह ने किया.
समाधान दिवस में एसडीएम अन्नपूर्णा गर्ग, डीडीओ शशिमौली मिश्रा, तहसीलदार शिव सागर दूबे, डा. एसके तिवारी, ईओ सीमा राय, आशुतोष ओझा, कोतवाल गगनराज सिंह आदि थे.

The post संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रभारी डीएम ने सुनी जन समस्याएं appeared first on बलिया LIVE.



from बलिया LIVE https://ift.tt/2BsSbvC
via IFTTT