Xiaomi Redmi Note 6 Pro 4 कैमरे और नॉच डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च



Xiaomi ने आज भारत में नया Redmi Note 6 Pro लॉन्च कर दिया. फोन Redmi Note 5 Pro का अगला वर्जन है. स्मार्टफोन को हाल ही में थाइलैंड में लॉन्च किया गया था. इस फोन में 4 कैमरे दिए गए हैं. फोन में फ्रंट और बैक में दो दो कैमरे दिए गए हैं यानी की कुल कैमरे 4 हैं. स्मार्टफोन 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी और 5 मेगापिकस्ल के सेकेंडरी कैमरे के साथ आता है.फ्रंट के मामले में फोन में 20 और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

---advertisment----
पायें 400रु का Paytm बिल्कुल फ्री, क्लिक करें

4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत कंपनी ने 13,999 रुपये रखी है तो वहीं 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत कंपनी ने 15,999 रुपये रखी है. फोन ब्लैक, रेड, ब्लू और रोज़ गोल्ड कलर में आता है. सेल की शुरूआत कल यानी 23 नवंबर से होगी. जियो की तरफ से 2400 रुपये का कैशबैक मिल रहा है. तो वहीं स्पेशल ब्लैक फ्राइडे डे सेल के दौरान यूजर्स 1000 रुपये का और डिस्काउंट पा सकते हैं. जबकि HDFC के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर यूजर्स को 500 रुपये की छूट मिलेगी. इसका मतलब ये हुआ कि यूजर्स फोन को 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं. फोन की बैटरी 4000mAh की है.


from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2AeyRl8
via IFTTT