VIDISHA: शिवराज के नजदीकी नेता डॉ. पीयूष के खिलाफ नाबालिग लड़की से 10 साल तक बलात्कार का मामला दर्ज

विदिशा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नजदीकी एवं विदिशा से भाजपा प्रत्याशी मुकेश टंडर के खास नेता आरथोपेडिक सर्जन डॉ. पीयूष सक्सेना के खिलाफ एक नाबालिग लड़की से 10 साल तक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया है कि डॉ. पीयूष सक्सेना के पास लड़की के अश्लील फोटो एवं वीडियो है, जिन्हे दिखाकर वो ब्लैकमेल कर रहे थे। 

विदिशा एसपी भारतभूषण शर्मा ने बताया आरोपी पीयूष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने बताया है कि उसके साथ डॉक्टर उसके साथ करीब दस साल से ज्यादती कर रहा था। आरोपी उसे फोटो और वीडियो क्लीप दिखा कर डराता था। शनिवार शाम पीड़िता ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई उसके बाद वे उसे लेकर थाने पहुंचे।

भाजपा और शिवराज सिंह से कनेक्शन
शहर के जाने-माने आरथोपेडिक सर्जन डॉ. पीयूष सक्सेना भाजपा एवं आरएसएस से जुड़े हुए हैं। शिवराज सिंह की टीम के सदस्य माने जाते हैं। इनकी पत्नी भाजपा की पार्षद हैं। डॉ. पीयूष इस समय विदिशा विधानसभा क्षेत्र मे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मुकेश टंडन के चुनाव क्षेत्र के मीडिया का काम देख रहे थे। बता दें कि मुकेश टंडन सीएम शिवराज सिंह के विशेष कृपापात्र नेता हैं। विदिशा में टंडन की पहचान ही शिवराज सिंह है। 


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2FqJuqD