मैं सपा का प्रचार कर रहा हूं, कांग्रेस ने स्टार प्रचारक बना लिया: सत्यव्रत चतुर्वेदी | MP NEWS

छतरपुर। कांग्रेस के स्टार प्रचारक एवं वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता सत्यव्रत चतुर्वेदी ने कहा है कि मैं अपने बेटे नितिन के लिए समाजवादी पार्टी का प्रचार कर रहा हूं, कांग्रेस आलाकमान को अपनी गिरेबान में झांक मेरे ऊपर कार्रवाई करनी चाहिए। बेटे के लिए में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मंच भी साझा करूंगा।

सत्यव्रत चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें सम्मान नहीं दिया। अब जब मैं अपने बेटे के लिए समाजवादी पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहा हूं तो मुझे कांग्रेस का स्टार प्रचारक बना रहे हैं। ये भांग खाए लोग हैं। कांग्रेस आलाकमान को मेरे उपर कार्रवाई करनी चाहिए। 

उल्लेखनीय है कि सत्यव्रत चतुर्वेदी ने अपने बेटे नितिन के लिए छतरपुर जिले की राजनगर सीट से टिकट मांगा था। टिकट नहीं मिलने के बाद नितिन ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा था। कांग्रेस ने इस सीट से दो बार के विधायक कुंवर विक्रम सिंह नातीराजा को उम्मीदवार बनाया है। 


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2qR6O6P