सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक बार फिर डाकू गिरोहों की गतिविधियां तेज हो गईं हैं पिछले दिनों रिटायर्ड एसडीओ का अपहरण हुआ था। कहा गया कि वो फिरौती देकर छूटे। अब वनरक्षक का अपहरण कर लिया गया। पुलिस पिछली बार भी डाकुओं को तलाश नहीं पाई थी, इस बार भी चुनाव के नाम पर औपचारिक सर्चिंग की जा रही है।
बता दें कि सतना-पन्ना जिले की सीमा से लगे चहला जंगल से शनिवार को वन रक्षक राम नरेश पुत्र गेंदालाल खैरवार अपने बेटे के साथ बाइक से ककरहा से झगवां जा रहे थे। उसी दौरान हथियारबंद डकैतों ने वन रक्षक का अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि डकैतों ने अपहरण से लगभग एक घंटे पहले एक बाइक सवार से लूटपाट भी की थी।
वन रक्षक के बेटे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर वन कर्मचारी की तलाश में जुट गई है। कुछ दिन पहले वन विभाग के रिडायर्ड एसडीओ का चित्रकूट की बगदरा घाटी से डकैतों ने अपहरण किया था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए थे। वहीं, एक बार फिर वन रक्षक के अपहरण से पुलिस प्रशासन में खलबली मची हुई है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2zqJ9hy

Social Plugin