ब्रह्म समागम ने सवर्णों से कहा 'वोट फॉर नोटा' | MP NEWS

भोपाल। ब्रह्म समागम संगठन ने शनिवार से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुदनी से “वोट फॉर नोटा” अभियान का आगाज कर दिया है। ब्रह्म समागम के अध्यक्ष पंडित धर्मेन्द्र शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ बुदनी नर्मदा तट पर पहुंचकर पूजा अर्चना कर अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर पंडित धर्मन्द्र शर्मा ने कहा कि वे एट्रोसिटी एक्ट को समाप्त करने और आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग को लेकर लगातार सवर्णों को एकजुट करने में लगे है। 

सभी राजनीतिक दलों को सवर्णो के वोटो की ताकत दिखाने के लिए शर्मा पिछले तीन महीने से वोट फॉर नोटा की अपील कर रहे है लेकिन सवर्णो की लडाई के लिए राजधानी में कई राजनैतिक दलों के सक्रीय होने के बाद उन्होने अपने अभियान को विराम दे दिया था। शर्मा ने किसी भी दल का नाम लिए बगैर कहा कि कोई भी दल सवर्णो को एकजुट करने में बिफल हो रहा है ऐसे में उनकी ताकत इस चुनाव में क्षीण होती नजर आ रही है इसलिए उन्होने वोट फॉर नोटा अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र से की है।

ब्रह्म समागम करेगा नोटा का प्रचार
ब्रह्म समागम के अध्यक्ष पंडित धर्मेन्द्र शर्मा ने साफ किया उन्होने ने किसी भी दल या पार्टी को अपना समर्थन नही दिया है। उनकी बात विभन्न पार्टियों से चल रही थी लेकिन कोई भी दल सवर्णों की आवाज को बुलंद नही कर पा रहा है और अलग अलग चुनाव चिन्ह पर विधानसभा चुनाव लड रहे है ऐसे में सवर्णो के वोटो का बिखराव होगा और राजनीतिक दलों को सवर्णो की ताकत देखने नही मिलेगी। शर्मा ने कहा कि सिर्फ नोटा आप्शन ही सवर्णो की ताकत को दिखा सकता है । इसलिए वे नोटा के प्रचार के लिए जल्द ही अपना प्रचार प्रसार भी करेंगे। शर्मा नोटा के प्रचार प्रसार के लिए चुनाव आयोग से विधिवत अनुमति भी लेगा।

अभियान में हुए शामिल:-
गुलशन सराठे,  सुमित शर्मा, विवेक यादव,  हर्ष दुबे, आशीष दुबे, राजेश वर्मा,  नूतन वर्मा, मयंक शर्मा सुरेंद्र दांगी, विकास सिंह बघेल, अनिल पाठक, धर्मेंद्र शर्मा कक्काजी, राजेश दुबे, आशीष शर्मा, निरंजन दुबे, राकेश पाराशर,  सुरेश शर्मा, सहित बडी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2P6bbts