दिग्विजय सिंह के खास कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्डू भाजपा में शामिल | MP NEWS

भोपाल। जहां एक ओर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे नेता पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि मप्र में कांग्रेस की सरकार बन रही है, वहीं दिग्विजय सिंह के नजदीकी नेता प्रेमचंद गुड्डू ने पाला बदल लिया। वो भाजपा में शामिल हो गए हैं। यह प्रेमचंद गुड्डू का अपना निर्णय है या दिग्विजय सिंह की कोई रणनीति, आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल प्रेमचंद गुड्डू के लिए घटिया का घोषित टिकट बदल दिया गया है। सुबह जारी हुई लिस्ट में यहां से अशोक मालवीय को टिकट दिया गया था। अब प्रेमचंद गुड्डू के नाम का ऐलान कर दिया गया है। 

कांग्रेस के पूर्व सांसद पूर्व विधायक, मध्यप्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और उपाध्यक्ष जैसे पदों पर रहे प्रेमचंद गुड्डू शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। प्रेमचंद गुड्डू ने कहा कि जो कांग्रेस चला रहे हैं वे ना दलितों की और ना ही गरीबों की भावना समझते हैं। राजा महाराजा में तू-तू, मैं-मैं होती है, इसलिए वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं। 

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस के दमघोटू माहौल के चलते गुड्डू भाजपा में शामिल हो गए हैं। इंदौर में गुड्डू के बेटे अजित जो मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। उन्होंने भी भाजपा की सदस्यता ले ली है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2EVxU6E