जबलपुर। मध्यप्रदेश के कटनी से खबर आ रही है कि बहौरीबंद जनपद पंचायत की पूर्व अध्यक्ष एवं कटनी जिला पंचायत की सदस्य और भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं महिला नेता विद्या पटेल ने भाजपा नेताओं के राज खोलने का ऐलान कर दिया है। विद्या पटेल ने कहा कि दो-चार दिन में भाजपा नेताओं के सारे रहस्य उगल दूंगी। इस बयान के साथ ही राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
मेरे पार्टी बदलने से भाजपा नेता घबराए हुए हैं।
शनिवार को कटनी में कांग्रेस में शामिल होने वाली विद्या पटेल ने मंच से आरोप लगाया था कि भाजपा दौलत और औरत की पार्टी है। विद्या पटेल ने दावा किया कि मेरे पार्टी छोड़ने से भाजपा के कई नेता घबराए हुए हैं। मुझे कमलनाथ के सामने बोलने का ज्यादा समय नहीं मिला वर्ना कुछ और खुलासे करती, लेकिन अब दो-चार दिन में भाजपा के खिलाफ सब कुछ उगल दूंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता फोन नहीं उठा रहे। अब उन्हें पता चला होगा कि मैंने पार्टी बदली है तो शायद बेहोश हो गए होंगे।
भाजपा ने मेरे साथ गद्दारी की है।
विद्या पटेल का कहना है कि भाजपा ने मेरे साथ गद्दारी की है। पार्टी बदलने से पहले मैंने मुख्यमंत्री को अपने साथ हुई गद्दारी की सूचना भेज दी थी। घर में बड़ा होने के नाते मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी थी कि मुझे न्याय मिलता। उनका कहना है कि अब मैं पूरी भाजपा को टारगेट करूंगी।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2DvEAGk

Social Plugin