KHANDWA: गांजा तस्करों ने आरक्षक लाल सिंह को लाठियों से पीट पीटकर मार डाला | CRIME NEWS

मूंदी/खंडवा। मूंदी थाना क्षेत्र के ग्राम रोहणी में आरक्षक की पत्थर और लट्ठ मारकर हत्या कर दी गई। अवैध गांजा बेचने की सूचना पर आरक्षक पहुंचा था। इसके बाद हुए विवाद में हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

रविवार दोपहर मूंदी थाने में पदस्थ आरक्षक लालसिंह पिता सुखराम ग्राम रोहणी पहुंचा। यहां उस पर चार लोगों ने हमला कर दिया। आरक्षक के घायल होने के बाद 108 एंबुलेंस से उसे मूंदी लाया गया। यहां प्रारंभिक इलाज के बाद खंडवा रैफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस अधीक्षक रुचिवर्धन मिश्र मूंदी थाने पहुंची और जानकारी ली। 

एसपी ने बताया कि विवाद गांजा बेचने को लेकर होने की बात सामने आई है। जांच उपरांत ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने मेहताब हुकमा बंजारा (47), विनोद मेहताब (27), ध्रुवसिंह मनोहर सिंह (47) करोंद को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपित फरार है। आरक्षक मूलत: देवास जिले के तुतीखेड़ा गांव का रहने वाला था।


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2Q8QJIa