पत्नी के लिए सोने-चांदी के आभूषण खरीदें। गृहलक्ष्मी प्रसन्न होतीं हैं।
निवेश के लिए सोने-चांदी का सिक्का या समकक्ष खरीदें।
धन के देवता कुबेर को प्रसन्न करने के लिए चांदी जरूर खरीदें।
चांदी, पीतल या कांसे के बर्तन खरीदें। पीतल भगवान धन्वंतरी की मुख्य धातु है।
बर्तन में छोड़ा या बड़ा कलश शुभ माना जाता है।
व्यापारी हैं तो बही-खाते खरीदें।
कर्मचारी हैं तो पासबुक में एंट्री करवाएं।
दीपावली पर गणेश और लक्ष्मी की मूर्तियां स्थापित करते हैं तो उन्हे आज ही लेकर आएं।
इस दिन खील-बताशे और मिट्टी के 108 छोटे व एक बड़ा मुख्य दीपक भी खरीदें।
दीपावली में उपयोग किए जाने वाली पूजन सामग्री।
लक्ष्मी जी का श्री यंत्र खरीदें।
मां लक्ष्मी को प्रिय कौड़ियां।
मां लक्ष्मी को प्रिय सूखा खड़ा धनिया।
नया झाड़ू।
तिजोरी में रखने के लिए उत्तम गुणवत्ता के अखंडित अक्षत।
मां लक्ष्मी के छोटे-छोट पद चिन्ह खरीदें।
धनतेरस के दिन क्या न खरीदें?
कांच का सामान नहीं खरीदना चाहिए।
काले रंग की चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।
नुकीली चीजें जैसे कि कैंची और चाकू नहीं खरीदना चाहिए।
कार या वाहन ना खरीदें।
धनतेरस के दिन क्या सावधानियां बरतें?
धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने के बाद घर लाते समय उसे खाली न लाएं और उसमें कुछ मीठा जरूर डालें. अगर बर्तन छोटा हो या गहरा न हो तो उसके साथ मीठा लेकर आएं।
इस दिन उधार लेना या उधार देना सही नहीं माना जाता है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2OnWahj

Social Plugin