इंदौर। मदरसे में पढ़ने वाली दो बच्चियों के साथ मौलाना अश्लील हरकतें करता था। बच्चियों ने विरोध किया तो काम करने वाली महिलाओं ने डराकर चुप कर दिया। रविवार को मां से मिलते ही बच्चियों ने घटना बताई और फूटफूटकर रोने लगीं। पुलिस ने मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। जूनी इंदौर पुलिस ने रविवार रात महानंदानगर (उज्जैन) निवासी 35 वर्षीय महिला की शिकायत पर दारुल उलूम कनिजाने मदरसा (खुड़ैल) के मौलाना अबू पर केस दर्ज किया।
महिला ने पुलिस को बताया कि इसी वर्ष जुलाई में 12, 8 और 5 वर्षीय तीन बच्चियों को मदरसे में दाखिला करवाया था। रविवार को वह बच्चियों से मिलने गई। बाहर लाकर बच्चियों को खाना खिलाया तो बड़ी बेटी फूट-फूट कर रोने लगी। उसने बताया कि मौलाना अश्लील हरकतें करता है। कई बार प्राइवेट पार्ट से भी छेड़छाड़ करता है। छोटी बेटी ने भी छेड़छाड़ के बारे में बताया। खुड़ैल पुलिस ने रविवार रात को ही मौलाना को गिरफ्तार कर लिया।
बच्चियों ने पुलिस को बताया कि मौलाना कई लड़कियों के साथ इसी तरह की हरकतें करता था। वहां काम करने वाली महिलाओं को भी इसके बारे में पता है। कुछ दिनों पहले दो लड़कियों ने हरकत के बारे में बताया था, लेकिन मौलाना और महिलाओं ने धमकाकर उसे घर भेज दिया। जूनी इंदौर पुलिस के मुताबिक, मौलाना के विरुद्ध दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट, मारपीट के तहत केस दर्ज खुड़ैल थाने को जांच भेजी जा रही है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2DwVrIL

Social Plugin