CAR में सवार था परिवार, 2 ट्रकों की टक्कर से परखच्चे उड़ गए, दंपत्ति की मौत | MP NEWS

रतलाम। इंदौर नीमच हाईवे पर शहर के सालाखेड़ी चौराहे के समीप रविवार शाम करीब 3:45 बजे ट्रकों और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे कार में सवार देवास की एक निजी कंपनी में कार्य करने वाले नीरज पिता रमेश चंद्र व्यास (43) निवासी कर्मचारी कॉलोनी देवास और उनकी पत्नी पायल व्यास (40) की घटनास्थल भी मौत हो गई। कार में उनका पुत्र ध्रुव (12) भी सवाल था जिसे मामूली चोट आई है ।

जानकारी के अनुसार पायल अपने पति और बच्चे के साथ रतलाम के काटजू नगर में अपनी माता जीवन लता एवं हरिप्रसाद मेहता से मिलने आए थे। उनसे मिलकर कार से वापस देवास लौट रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार को दो ट्रकों ने टक्कर मारी। कार रतलाम से सातरुंडा की तरफ जा रही थी। तभी इंदौर की तरफ से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार सड़क के दूसरी तरफ जा पहुंची। इसी बीच जावरा की तरफ से आ रहे दूसरे ट्रक ने भी कार को चपेट में ले लिया। दो ट्रकों की टक्कर लगने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए।


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2Q3johQ