बांसडीह(बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के केवरा चट्टी के पास स्थित कोल्डस्टोरेज के पास शनिवार की रात ट्रक की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई. सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार केवरा निवासी रामशंकर तुरहा पुत्र जोखन तुरहा उम्र 60 वर्ष किसी कार्यवश साइकिल से सुरहिया की तरफ जा रहा था कि अचानक सहतवार के तरफ से आ रही ट्रक के चपेट में आ गया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
The post ट्रक के धक्के से अधेड़ की मौत appeared first on बलिया LIVE.
from बलिया LIVE https://ift.tt/2yPSMai
via IFTTT
Social Plugin