मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

शासकीय माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय चाकल्या के विद्यार्थियों द्वारा मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मानव श्रृंखला बनाकर व नगर के प्रमुख मार्गो पर रैली निकाली गई। विद्यार्थियों ने मतदान से संबंधी “सारे काम छोड दो सबसे पहले वोट दो ” नारों से मतदान के लिए आम नागरिकों को जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर बीएलओ श्री नारायण बघेल,ओमप्रकाश राठौर, कालुराम पटेल, सचिन प्रजापत, गजेन्द्र ठाकुर शाला के शिक्षक सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।



from New India Times https://ift.tt/2PyWfUd