सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ रायबरेली (मप्र), NIT:
खीरों कस्बे में हजरत इमाम हुसैन की शहादत में मनाया जाने वाला मातमी पर्व मोहर्रम के ठीक 40 दिन बाद चेहल्लुम के मौके पर ताजिया निकला गए। यह ताजिया खीरों के विभिन्न मार्गों से निकलते हुए फतेह शहीद शाह रहमतुल्लाह अलैहे की दरगाह पर एकत्रित हुए। इसके बाद पूरे खीरों कस्बे से निकलते हुए। पुराना खीरों होते हुए हुसैनाबाद मोहल्ला पहुचे। इस मौके पर खीरों कस्बे और आसपास क्षेत्र से आय मुस्लिम समाज के लोग सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
शाम को सभी जुलूस खीरों कस्बे के खीरों रोड स्थिति कर्बला पहुंचे, जहां ताजिये दफनाए गए।
इस मौके पर लोगों ने फातिहा पढ़कर अमन चैन व व तरक्की की दुआएं मांगी। इसी तरह से ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्र में चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की कड़ी चौकसी रही।
from New India Times https://ift.tt/2Rrt42o

Social Plugin