
राजीव ने अपने सहकर्मी की एके 47 रायफल से खुद को गोली मारी है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में दूसरे चरण के मतदान के लिए बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बलों और पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। आज जब राजीव कबीर नगर पुलिस थाना परिसर में था तब उसने अपने सहकर्मी की रायफल से खुद को गोली मार ली।
उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने के बाद वहां मौजूद अन्य जवान घटनास्थल पहुंचे और राजीव को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि राजीव उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के जमुनीपुर का निवासी था। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने राजीव के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
from News85.in https://ift.tt/2qTdIZn
Social Plugin