
इन नेताओं ने सुबह शक्ति स्थल पहुंचकर इंदिरा गांधी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, वरिष्ठ नेता पी सी चाको, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन और पार्टी के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि दी। वहीं, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने ट्वीट किया है, ‘‘प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। राष्ट्र-निर्माण में उनका योगदान महत्वपूर्ण है। देश के लिए उनका प्रेम और जन कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा प्रेरित करती रहेगी।’’
पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि देश की विविधता को बनाए रखने के लिए देश को एकजुट होकर काम करना चाहिए। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने ट्वीट किया है, ‘‘भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। आज से राष्ट्रीय एकीकरण सप्ताह शुरू हो रहा है। जैसा कि उन्होंने पूरे दिल से किया, चलिए साथ मिलकर विविधता में एकता को बनाए रखें। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता है।
उन्होंने ट्वीट किया है, ‘‘मैं यह नहीं समझ सकता कि कोई भारतीय हो, और उसे (इंदिरा गांधी पर) गर्व न हो। देश सेवा के लिए जीने वालीं और मृत्यु को गले लगाने वाली इंदिरा गांधी को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र निर्माण और देश की एकता तथा अखंडता को बनाए रखने में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को इलाहाबाद में हुआ था। वह दो अलग-अलग अवधि में 15 वर्षों से अधिक समय तक देश की प्रधानमंत्री रहीं। 31 अक्टूबर, 1984 को उनकी हत्या कर दी गई थी।
from News85.in https://ift.tt/2FEyPbY
Social Plugin