मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ बुरहानपुर (मप्र), NIT:
विगत कुछ दिनों से खाद्य विभाग ने पोस्ट आफिस के पास वाक़ेय चौपाटी के ठेले वालों से एक दर्जन घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए, अगले दिन बहादरपुर की भैया होटल से 2 सिलिंडर जप्त करने के बाद टीम होटल उत्सव पहुंची, जहां उसके कुछ हाथ नहीं लगा, सब ओके मिला। दिपावली के मद्देनजर कलेक्टर के निर्देश पर औषधी प्रशासन के द्वारा ज़िले की कुंदन स्वीट एंव गीता होटल नामक दो बड़ी एंव प्रतिष्ठित होटलों पर धावा बोलकर वहां के प्रोडक्ट के सेम्पल लेकर उसकी क्वालिटी की जांच हेतु भोपाल एंव सागर की सरकारी लेबोरेटरी में भेजे जाऐंगे। जांच के दौरान अधिकारियों द्वारा मिठाई भंडार में फैली गंदगी एंव सफाई व्यवस्था को लेकर संचालको को फटकार भी लगाई गई ताकि अन्य मिठाई की दुकान वाले अलर्ट हो जाऐं कि रूटिन वर्क में अगले दिन आप की दुकान का नंबर संभावित है। दिपावली पर्व के चलते बाजार में मिठाईयों की अधिक मात्रा में बिक्री होने से उसकी गुणवत्ता आंकना अधिकारियों की ज़िम्मेदारी है। वहीं तीज त्योहारों पर फूड पाईज़निंग की संभावना अधिक रहती है इस कारण इस औपचारिकता को निभाना भी ज़रूरी होता है।
from New India Times https://ift.tt/2RpY1nQ

Social Plugin