अबरार अहमद खान, स्टेट ब्यूरो चीफ भोपाल (मप्र), NIT:
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहजहाँनाबाद स्थित भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना लोन का फ्लेक्स लगा कर आचार संहिता का उलंघन किया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद शासन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है जबकि चुनाव आयोग का कहना है कि आदर्श आचार संहिता का पालन होना चाहिए। चुनाव में जिन अधिकारियों को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है सभी उसका गंभीरता से पालन करें। इसके साथ ही अपने अमले एवं निचले स्तर पर कार्य कर रही टीम को भी अवगत करायें। चुनाव संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जायेगी। लापरवाही करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। अब देखना यह है कि चुनाव आयोग इस बैंक के खिलाफ क्या कार्यवाही करती है???
from New India Times https://ift.tt/2PFWlti

Social Plugin