बलिया ,जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में नवानगर ब्लॉक के समीप गुरूवार दोपहर रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। दुर्घटना में बस में सवार 45 लोग घायल हो गये।
पुलिस उपाधीक्षक विनय प्रताप यादव बताया कि बस दोहरीघाट से बलिया जा रही थी। बस पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने वाले श्रद्धालु भी सवार थे। नवानगर ब्लॉक के समीप तकनीकी खराबी आने के कारण बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि बस खचाखच भरी हुई थी। दुर्घटना में घायल हुए 45 यात्रियों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 30 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।
from News85.in https://ift.tt/2Twc5Oq
बलिया ,जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में नवानगर ब्लॉक के समीप गुरूवार दोपहर रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। दुर्घटना में बस में सवार 45 लोग घायल हो गये।
Social Plugin