
युवती को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। दोनों सरकारी नौकरी की परीक्षा देने के लिए कोचिंग कर रहे थे। पुलिस उपाधीक्षक नगर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गाजियाबाद का रहने वाला मोहित यादव (22 वर्ष) तथा बुलंदशहर की रहने वाली कुमारी नेहा यादव (21 वर्ष) गाजियाबाद में रहकर सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।
लड़की के सीने में गोली लगी है। उसकी हालत अत्यंत नाजुक है। उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि दोनों में किस बात को लेकर विवाद हुआ। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध थे।
from News85.in https://ift.tt/2Af7fwf
Social Plugin