
पायलट के प्रत्याशी बनने से टोंक राज्य की सबसे चर्चित विधानसभा सीटों में से एक हो गयी है। भाजपा ने यहां पायलट के सामने परिवहन मंत्री युनुस खान को उतारा है जो कि भाजपा की ओर से चुनावी समर में उतरने वाले एक मात्र मुस्लिम प्रत्याशी हैं। खान ने से कहा, ‘‘भविष्य युवाओं का है इसलिए मेरा मेरे परिवार व खानदान के सदस्यों के लिए खुली घोषणा है कि हम पायलट के साथ हैं। जनता किसी भी नेता से अधिक सयानी है और वह टोंक की दिक्कतों व मुद्दों को भली भांति समझती है। पायलट अजमेर से सांसद रहे हैं और वह टोंक को अच्छी तरह समझते हैं।’’
खान अंजुमन खानदान ए अमीरिया टोंक के सरपरस्त भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘टोंक में कोई उद्योग नहीं है। शिक्षा की कमी है। मुझे लगता है कि इन समस्याओं को दूर करने के लिए पायलट ही सबसे उचित प्रत्याशी हैं। यह अंजुमन या सोसायटी टोंक नवाब खानदान की आधिकारिक इकाई है। उल्लेखनीय है कि टोंक मुस्लिम बहुल सीट है।
from News85.in https://ift.tt/2S9N7D9
Social Plugin