पटना , राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा ने आज कहा कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का कथित नीच शब्द के इस्तेमाल को लेकर हायतौबा मचाना उनके स्तरहीन राजनीतिज्ञ होने का प्रमाण है।
मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र चौहान ने यहां कहा कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री कुशवाहा नीच शब्द को लेकर जो हायतौबा मचा रहे हैंए वह उनके स्तरहीन राजनीतिज्ञ होने का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेता एवं कार्यकर्ता तो दूर की बात है वह तो गांव के गरीबए किसान और मजदूरों के लिए भी सम्मानजनक भाषा एवं शैली का प्रयोग करते हैं। ऐसे में श्री कुमार पर टिप्पणी कर श्री कुशवाहा अपना राजनीतिक अस्तित्व समाप्त करने पर तुले हुये हैं।
चौहान ने कहा कि श्री कुशवाहा वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में श्री नरेंद्र मोदी के नाम पर भारतीय जनता पार्टी के चुनावी लहर को भांपते हुये राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हुये और सांसद बने। उन्होंने कहा कि मोदी की उदार प्रवृत्ति के कारण ही छोटे दल से होने के बावजूद श्री कुशवाहा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। मार्चा के अध्यक्ष ने श्री कुशवाहा को चुनौती देते हुये कहा कि मोदी लहर में जीतने वाले नेता को गलतफहमी में अपने जनाधार बढ़ने का गुमान हो गया है। उन्होंने कहा कि राजग से अलग होने के बाद श्री कुशवाहा अपने बलबूते लोकसभा या विधानसभा का चुनाव जीतकर दिखा दें।
from News85.in https://ift.tt/2OQbun5
Social Plugin