
मौर्य ने कहा कि प्रयाग वासियों के लिए नक्षत्र शाला एक वरदान स्वरुप है उन्होंने प्रयागराज को तीर्थों का राजा बताते हुए कहा कि प्रयागराज का विकास भी सरकार उसी नाम के अनुरूप कर रही है। चंद्र शेखर आजाद पार्क प्रयागराज का दिल है नक्षत्र शाला द्वारा दिल और स्वस्थ दोनो मजबूत होगा। उन्होंने सरकार की उपलब्धि को गिनाते हुए कहा कि प्रयागराज से जल मार्ग द्वारा यात्रा करना दिसंबर से प्रारंभ हो जाएगी जबकि हवाई मार्ग एवं रेल मार्ग का विस्तारीकरण तेजी से हो रहा है और पहले से सुविधाएं भी बढ़ी हैं।
उन्होंने रिंग रोड तथा सिक्स लेन पुल परियोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। महर्षि भारद्वाज विद्यालय के वेद वटुकों द्वारा स्वस्तिवाचन पाठ के उपरान्त उपमुख्यमंत्री ने नक्षत्र शाला में 27 पौधे लगाये। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, विधायक संजय गुप्ता, पंडित डा राम नरेश त्रिपाठी, शशी वार्ष्णेय, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
from News85.in https://ift.tt/2zhpYHN
Social Plugin