नरेंद्र इंगले, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:
शनिवार 17 नवंबर की शाम करीब 7 बजे जलगांव हवाई अड्डा के करीब औरंगाबाद राजमार्ग पर एक मिनीट्रक के पलटने कि खबर विश्वसनीय तथा प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों से सत्यापीत कि गयी है। इन्हीं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार औरंगाबाद राजमार्ग से जलगांव की ओर जा रही मिनीट्रक सडक लांघ रही निलगाय के कारण असंतुलित हो कर अचानक पलट गयी। इस हादसे में ट्रक में सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद राजमार्ग पर यातायातरत अन्य वाहन चालकों ने तत्काल घायलों को ट्रक केबिन से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेफिक जाम को कंट्रोल कर यातायात को सुचारु किया। समाचार लिखे जाने तक हादसे में घायल लोगों की शिनाख्त नही हो पाई थी।
from New India Times https://ift.tt/2Bev0pQ

Social Plugin