नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:
जामनेर शहर डाॅक्टर एसोसिएशन व जैन भागिरथी वाचनालय के संयुक्त तत्वावधान में साहित्य समारोह का आयोजन कल 18 नवंबर को होने जा रहा है जिसमें लोकप्रिय अभिनेता व टीवी कलाकार श्री विघ्नेश जोशी जामनेर मे पधार रहे हैं। डाॅक्टर एसोसिएशन के सदस्य डाॅ श्री चंद्रशेखर पाटील ने सोशल मिडीया पर इस कार्यक्रम की रुपरेखा को स्पष्ट किया है।
महाराष्ट्र राज्य के साहित्य क्षेत्र में अपना अनमोल योगदान देकर मराठी भाषा को समृद्ध करने वाले श्री पु. ल. देशपांडे, श्री ग.दी. माडगुलकर, आचार्य श्री प्र. के. अत्रे आदि विभूतियों के जीवन में घटीत रोमांचक एवं मजेदार किस्सों को श्रोताओं तक अपनी शैली में अभिव्यक्त करने के लिए “माझी टपालसेवा” मराठी संकल्पना के तहत विचार रखने वाले श्री विघ्नेश जोशी स्वयं उक्त साहित्यकारों के जीवन से जुडे पहलुओं को साझा करने वाले हैं। गांधी चौक के जैन भागिरथी मंगल कार्यालय में 18 नवंबर की रात 8 बजे आयोजित इस समारोह में दर्शकों को काफ़ी वर्षों के बाद शायद ही इस तरह के किसी खास कार्यक्रम का लुफ्त उठाने का अवसर प्राप्त होगा।
from New India Times https://ift.tt/2Kb129c

Social Plugin