नई दिल्ली। देश में इन दिनों सभी प्रतिष्ठित लोगों की संपत्तियों की जानकारी जनता के बीच आ रहीं हैं। देश के 46वें मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) रंजन गोगोई ने शपथ ग्रहण कर ली है। उनका कार्यकाल 17 नवंबर, 2019 तक रहेगा। आलोचकों ने कहा कि वो पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे हैं। अब तक के उनके फैसले, काम करने का तरीका और कई विषयों पर बात हो रही है। यहां हम आपको बताते हैं कि मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के पास कुल कितनी संपत्ति है:
ना स्वर्ण आभूषण, ना कार
उन्होंने 2001 में गुवाहाटी उच्च न्यायालय में जज के रूप में पदभार संभाला था और 2012 से वह सुप्रीम कोर्ट के जज हैं। लंबे समय से उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के जज रहने के बाद भी इनके पास जो संपत्ति है वह वरिष्ठ वकीलों से काफी कम है।
न्यायाधीश गोगोई के पास सोने के गहनों के नाम पर एक अंगूठी भी नहीं है।
उनकी पत्नी के पास वही गहने हैं जो उन्हें शादी के दौरान उनके मायके से उपहार स्वरूप मिले हैं।
उनके पास आज तक अपनी कोई कार नहीं हैं।
ना घर, ना कर्ज, ना कोई बिल बकाया
मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई शेयर बाजार में भी पैसे नहीं लगाते हैं।
मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई पर ना कर्ज है और न कोई ऐसा बिल जिसे भरना शेष हो।
न्यायाधीश गोगोई और उनकी पत्नी के पास 30 लाख की जीवन बीमा पॉलिसी है।
गुवाहाटी में उनका एक घर था उसे उन्होंने 1999 में खरीदा था। जिसे बाद में 65 लाख में बेचा भी दिया।
उनकी मां ने एक प्रॉपर्टी उनके नाम की है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2QvRlEl
Social Plugin