श्रीनगर, जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सोमवार को शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी की, इसमें भाजपा का एक प्रत्याशी घायल हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि बांदीपोरा नगर निगम समिति के वार्ड क्रमांक 15 के भाजपा प्रत्याशी आदिल अहमद बुहरू उस समय घायल हो गये जब दाचीगम में शरारती तत्वों ने उन पर पत्थर फेंके। उस समय वह एक मतदान केन्द्र पर वोट डालने जा रहे थे।
अधिकारी ने बताया कि बुहरू को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान बांदीपोरा के कई इलाकों से पथराव की खबरें हैं। भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने पार्टी प्रत्याशी पर हमले की निंदा की और कहा कि हिंसा में शामिल लोग लोकतंत्र से डरे हुये हैं। जम्मू कश्मीर के शहरी स्थानीय निकाय के लिए चार चरण में मतदान होना है। पहले चरण के लिए मतदान जारी है।
from News85.in https://ift.tt/2pHaI1D
श्रीनगर, जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सोमवार को शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी की, इसमें भाजपा का एक प्रत्याशी घायल हो गया।
Social Plugin